जातीय सूचना - Initiatives
पहल
परिचय | सूचित करना | अधिकार | अपराध निवारण | समुदाय | पहल करना
Arabic | Chinese | English |Farsi | German | Hindi | Japanese | Korean | Somali | Spanish | Thai | Vietnamese
पुलिस जातीय स्ट्रेटजी
न्यूज़ीलैंड पुलिस ने विविध जातीय समुदायों की सुरक्षा ज़रूरतों को हम कैसे पूरा करते हैं इस बारे में हमारा निर्देशन करने के लिए एक स्ट्रेटजी का विकास किया है। इस स्ट्रेटजी में पुलिस समुदाय के सदस्यों और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जातीय समुदायों में अपराध तथा उसके शिकार होने के भय को कम करने के लिए कैसे काम करती है, इस बारे में स्पष्ट रूप से व्याख्या की गई है।
आप हमारी जातीय स्ट्रेटजी को पढ़ सकते हैं जातीय समुदायों के साथ मिलकर काम करना- 2010 के प्रति पुलिस की जातीय स्ट्रेटजी (वर्किंग टूगेदर विद एथनिक कम्युनिटीज़ - पुलिस एथनिक स्ट्रेटजी टुवार्ड्स 2010
पुलिस में भर्ती हों

न्यूज़ीलैंड का समुदाय विविध है जो कई संस्कृतियों से मिलकर बना है और हमें न्यूज़ीलैंड पुलिस का भाग बनने के लिए कई संस्कृतियों के लोगों की ज़रूरत है। पुलिस में काम करने के लिए कई अवसर हैं या तो वर्दीधारी अफसर के रूप में या बिना वर्दी के सहायक के रूप में। बिना वर्दी के सहायक पदों के बारे में स्थानीय समाचारपत्रों में नियमित रूप से विज्ञापन दिए जाते हैं।
वर्दीधारी पुलिस कैसे बना जाए इस बारे में अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया हमारी recruiting site (भरती करने की साइट) को देखें।
फीडबैक या आपके विचार
आपके समुदाय में हम सुरक्षा को कैसे बढ़ा सकते हैं इस बारे में हम आपके विचारों ओर सुझावों का स्वागत करते हैं। कृपया अपने स्थानीय एथनिक लिएज़न ऑफिसर (जातीय संपर्क अधिकारी) से सम्पर्क करें।



